
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- BIHAR ELECTION: NDA की...
BIHAR ELECTION: NDA की बंपर बढ़त के बीच जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनीष कश्यप को महज इतने वोट मिले

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का मतगनना जारी है। वहीं रुझानों में NDA की सरकार बनते हुए दिख रही है। यहां तक कि इस बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनते हुई दिख रही हैं। चुनाव के दौरान यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप भी काफी चर्चा में रहे थे। मनीष कश्यप बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चनपटिया सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं शुरुआती रुझानों में मनीष कश्यप काफी पीछे चल रहे हैं।
मनीष कश्यप को 4523 वोट मिले
चनपटिया सीट की बात करें तो यहां मनीष कश्यप जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल मनीष कश्यप को 4523 वोट मिले हैं। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो चनपटिया से कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 16637 वोट मिले हैं, जो कि इस सीट पर सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी के उमाकांत सिंह, अभिषेक रंजन को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। उमाकांत सिंह को 14798 वोट मिले हैं। वहीं जन सुराज पार्टी के मनीष कश्यप को 4523 वोट ही मिले हैं।




