Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Bihar Election: जन सुराज पार्टी ने किया ऐलान! नवरात्र में होगी टिकट वितरण की घोषणा, जानें किन्हें मिलेगा टिकट पाने का मौका...

Aryan
5 Sept 2025 1:50 PM IST
Bihar Election: जन सुराज पार्टी ने किया ऐलान! नवरात्र में होगी टिकट वितरण की घोषणा, जानें किन्हें मिलेगा टिकट पाने का मौका...
x
इस बार जन सुराज पार्टी किसी गठबंधन पर आश्रित नहीं रहेगी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी बड़ी रणनीति के बारे में खुलासा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती एवं आरसीपी सिंह सभी ने प्रेस कांफ्रेंस में लोगों को यह संदेश दिया कि इस बार जन सुराज पार्टी किसी गठबंधन पर आश्रित नहीं होगी। जन सुराज पार्टी अपने सभी 243 सीटों पर खुद का उम्मीदवार उतारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी ने जनवरी से ही चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी। हमने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के दोनों चरण पूरे कर लिए हैं। इस प्रक्रिया से पार्टी को अपनी मजबूती एवं कमजोरियों का पता चल पाया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज सिर्फ टिकट बांटने वाली पार्टी नहीं है। ये राजनीति में बदलाव करने के लिए मैदान में आई है। इस कारण से ही उम्मीदवार के चयन में समय लिया गया। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जाकर लोगों एवं कार्यकर्ताओं की सलाह ली जा रही है। जन सुराज पार्टी उन्हीं को टिकट देगी, जिन्होंने आंदोलन की नींव रखी एवं उसे मजबूती देने में अपना योगदान दिया है।

प्रशांत किशोर पार्टी की रीढ़

उदय सिंह ने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि यह फैसला पूरी पार्टी के समर्थन से लिया जाएगा। यदि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ते हैं तो वे एक सीट पर ही सिमट जाएंगे, जबकि बिहार में प्रशांत किशोर पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए इस मुद्दे पर पार्टी के लोग विचार कर रहे हैं।

टिकट वितरण की घोषणा नवरात्र में होगी

उदय सिंह ने कहा कि टिकट वितरण की घोषणा नवरात्र में की जाएगी। इसलिए 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र के आसपास ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। भादो मास में परंपरा के अनुसार इतना बड़ा ऐलान करना ठीक नहीं है। उदय सिंह ने आगे कहा कि जदयू ऐसे लोगों को ला रही है जिनका प्रशासनिक करियर विवादों से भरा हुआ है। इस सिलसिले में उन्होंने जदयू के पूर्व आईएएस मनीष वर्मा पर निशाना साधा है।

दरअसल, दशहरा की भगदड़ में दर्जनों मौतों के समय मनीष वर्मा पटना के डीएम थे। उस वक्त अपनी सही से नहीं निभा पाए थे, इसके अलावा ओडिशा में राशन घोटाले के मामले में भी उन पर एफआईआर दर्ज हुई थी।

Next Story