Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR ELECTION: दरभंगा के अलीनगर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी छोड़ी...क्या मैथिली ठाकुर है वजह? जानें अंदर की बात!

Shilpi Narayan
11 Oct 2025 2:40 PM IST
BIHAR ELECTION: दरभंगा के अलीनगर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी छोड़ी...क्या मैथिली ठाकुर है वजह? जानें अंदर की बात!
x

पटना। बिहार के दरभंगा के अलीनगर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके पीछे यादव ने पार्टी में दलितों पिछड़ो को अपेक्षित सम्मान न मिलने की वजह बताई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा कुछ और है। कहा जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेता अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर को टिकट देना चाहते हैं। इस बात से नाराज होकर यादव ने भाजपा छोड़ने का कदम उठाया है। बहलहाल यह बात भविष्य के गर्व में है कि अलीनगर सीट का ताज किसके सिर सजता है।

कौन हैं मिश्री लाल यादव

बता दें कि मिश्री लाल यादव 2020 में अलीनगर सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते थे। उस समय VIP एनडीए गठबंधन का हिस्सा था। 2022 में पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन मिश्री लाल यादव भाजपा में रह गए।

राजद नेताओं के संपर्क में हैं यादव

मिश्रीलाल यादव ने साफ कर दिया कि वह अलीनगर से चुनाव जरूर लड़ेंगे, चाहे किसी भी दल से लड़ना पड़े। हालांकि उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे। कहा कि मैं एक सेकुलर सोच रखने वाला व्यक्ति हूं, इसलिए संभव है कि मैं किसी सेकुलर पार्टी में जाऊं। लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि किस पार्टी से जुड़ूंगा। उन्होंने कहा कि एक बात तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा भी। हालांकि सूत्रों की मानें तो इन दिनों यादव राजद नेताओं के संपर्क में हैं।

Next Story