
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Bihar Election: सीट...
Bihar Election: सीट शेयरिंग पर बनी बात, धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा! BJP-JDU के खाते में गई 101-101 सीट, चिराग के हिस्से आई 29, मांझी की पार्टी हम लड़ेगी इतने पर चुनाव...

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक NDA में सीटों का बंटवारा करीब- करीब तय हो चुका है। गठबंधन में सभी दलों ने आपस में गहन चर्चा करने के बाद अपनी सीटों की संख्या तय कर ली है। दोनों ही दलों को बराबर सीटें मिली हैं। जिससे गठबंधन में संतुलन होना साफ नजर आ रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा
भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों के वितरण का काम पूरा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चिराग पासवान की लोजपा को मिली 29 सीटें
जानकारी के मुताबिक, छोटे सहयोगी दलों को भी अच्छी हिस्सेदारी मिली है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा (आर) को 29 सीटें दी गई हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।