Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR ELECTION: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी हुआ मतदान, सबसे अधिक गया में, सबसे कम नवादा में हुआ मतदान

Shilpi Narayan
11 Nov 2025 11:57 AM IST
BIHAR ELECTION: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी हुआ मतदान, सबसे अधिक गया में, सबसे कम नवादा में हुआ मतदान
x

पटना। बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। कुछ बूथों पर EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। कुल मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान हुआ।

दूसरे चरण में भी हो रही बंपर वोटिंग

बिहार में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत हुआ है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 32.39%, पूर्वी चंपारण में 31.16%, शिवहर में 31.58%, सीतामढ़ी में 29.81%, मधुबनी में 28.66%, सुपौल में 31.69%, अररिया में 31.88%, किशनगंज में 34.79%, पूर्णिया में 32.94%, कटिहार में 30.83%, भागलपुर में 29.08%, बांका में 32.91%, कैमूर (भभुआ) में 31.98%, रोहतास में 29.80%, अरवल में 31.87%, जहानाबाद में 30.36%, औरंगाबाद में 32.88%, गया में 34.07%, नवादा में 29.02% और जमुई में 33.69% मतदान दर्ज किया गया है।

Next Story