Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR ELECTION: दूसरे चरण में बंपर वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक लोगों ने किया मतदान

Shilpi Narayan
11 Nov 2025 4:55 PM IST
BIHAR ELECTION: दूसरे चरण में बंपर वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक लोगों ने किया मतदान
x

पटना। बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। कुछ बूथों पर EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में बंपर वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे ही 60 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान कर दिया है।

सबसे अधिक किशनगंज में हुआ मतदान

दूसरे चरण का मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे ही 60 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान के दिया है। अब तक 60.40 फीसदी मतदान हुआ है। पश्चिम चंपारण में 61.99%, पूर्वी चंपारण में 61.92%, शिवहर में 61.85%, सीतामढ़ी में 58.32%, मधुबनी में 55.53%, सुपौल में 62.06%, अररिया में 59.80%, किशनगंज में 66.10%, पूर्णिया में 64.22%, कटिहार में 63.80%, भागलपुर में 58.37%, बांका में 63.03%, कैमूर (भभुआ) में 62.26%, रोहतास में 55.92%, अरवल में 58.26%, जहानाबाद में 58.72%, औरंगाबाद में 60.59%, गया में 62.74%, नवादा में 53.17% तथा जमुई में 63.33% मतदान हुआ है।

Next Story