Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार चुनाव : बहुमत के पास पहुंचा एनडीए, महागठबंधन भी तेजी से आगे बढ़ रहा

Aryan
14 Nov 2025 9:32 AM IST
बिहार चुनाव : बहुमत के पास पहुंचा एनडीए, महागठबंधन भी तेजी से आगे बढ़ रहा
x
122 सीट मिलने वाली पार्टी सत्ता में आएगी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बहुमत के पास पहुंच गया है। महागठबंधन भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह आंकड़े अभी और बदलेंगे। शुरूआती रुझान को लेकर एनडीए के खेमे में खुशी का माहौल है। एनडीए करीब 132 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन करीब 80 सीटों पर आगे चल रहा है। किसके सर पर सजेगा ताज, कुछ ही घंटे में इसका पता चलेगा।

122 सीट हासिल करने वाले पार्टी सरकार बनाएगी

दो चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव का फाइनल परिणाम अब कुछ देर में आने लगेगा। सुबह 8 बजते ही मतगणना केंद्रों पर हलचल बढ़ गई।

तेजस्वी बोले- हम सरकार बना रहे हैं

महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, 'हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।'

Next Story