Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Bihar : सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा... चिराग पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया, जानें चुनाव को लेकर क्या बोले

Shilpi Narayan
8 Jun 2025 9:03 PM IST
Bihar : सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा... चिराग पासवान ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया, जानें चुनाव को लेकर क्या बोले
x

भोजपुर। बिहार चुनाव की चर्चा जोरों शोरों पर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या सिर्फ सोशल मीडिया पर फायर ब्रांड बने रहेंगे? लेकिन भोजपुर की जनता के सामने चिराग पासवान ने मंच पर चल रही इन अटकलें पर खुद चर्चा करते हुए इस सवाल का जवाब दे दिया।

क्या बोले चिराग पासवान

भोजपुर की जनता के सामने चिराग पासवान ने मंच पर सभी को इस सवाल का जवाब देते हुए कहा आप सबका सवाल है कि चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो इसका जवाब है "मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा और 243 सीटों पर लडूंगा लेकिन वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला जनता पर छोड़ा है।

मैं बिहार के लिए लडूंगा...

चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार के लिए लडूंगा। यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं सम्मान और विकास का है। ऐसे में उनके इस जवाब ने सभी को चल रही अटकलों का जवाब देते हुए यह तो साफ कर दिया है कि 2025 के लिए चिराग पोस्टर से निकलकर मैदान में साफ तौर पर उतर रहे हैं।

2025 बिहार के लिए एक निर्णायक साल है...

चिराग पासवान ने कहा 2025 बिहार के लिए एक निर्णायक साल है एक बार फिर हम अगले 5 साल के लिए अपना नेतृत्व चुने जा रहे हैं। ऐसे में यह साल सिर्फ चुनाव का नहीं हमारे भविष्य का फैसला करेगा।

कांग्रेस और आरजेडी को लिया आड़े हाथों

चिराग पासवान ने बिहार के वर्तमान, अतीत और भविष्य पर खुलकर बात की और सीधे तौर पर कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर कपूर भी ठाकुर की सरकार गिराई। 80 के दशक से लेकर लालू यादव के शासनकाल तक नरसंहारों का लंबा दौर चला। यह वह दौर था जिसे जंगलराज कहा गया। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस और आरजेडी दोनों पर बराबर है।

Next Story