Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR: मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में विपक्ष का बिहार बंद, रेल-रोड पर चक्का जाम, आगजनी

Aryan
9 July 2025 9:46 AM IST
BIHAR: मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में विपक्ष का बिहार बंद, रेल-रोड पर चक्का जाम, आगजनी
x
चक्का जाम को लेकर बिहार के कई इलाकों में वाहनों की कतारें लगीं

पटना। मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में विपक्ष का बिहार बंद का असर देखने को मिला। नमो भारत ट्रेन को रोका गया। कई इलाकों में रोड जाम कर आगजनी की घटना हुई। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र की सरकार पर चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर पुनरीक्षण कार्य करवाने का आरोप है।

सांसद पप्पू यादव ने भी अपना समर्थन दिया

विपक्ष ने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में बिहार बंद की घोषणा की है। विपक्ष पार्टियों को इमारत-ए-शरिया और सांसद पप्पू यादव ने भी अपना समर्थन दिया है। चक्का जाम को लेकर बिहार में असर देखने को मिला। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही भोलू यादव ने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग आंदोलन को उग्र करेंगे।

नमो भारत को दरभंगा जंक्शन पर रोका

चक्का जाम कर NDA सरकार और चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की। बिहार बंद को लेकर राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन रोक दी। वही रेल चक्का जाम कर रहे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। पटना जिले के मनेर, बिहटा सहित कई जगहों पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने टायर जलाकर अगजनी करते हुए चक्का जाम किया। इस दौरान मनेर में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काले नियम को वापस लेने की मांग की। राजद व भाकपा माले नेताओं ने महिनावा में सड़क जाम करते हुए विरोध जताया।

Next Story