
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार SIR का अंतिम...
बिहार SIR का अंतिम लिस्ट जारी, जानें किस जिले में कितने मतदाता के नाम कटे, यहां चेक कीजिए आप अपना नाम...

नई दिल्ली। बिहार चुनाव की तैयारियों में चुनाव आयोग भी जुट गया है। जहां बिहार SIR को लेकर जमकर बवाल हुआ था और यह मामला पटना से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया था। साथ ही विपक्ष का आरोप था कि आयोग किसी एक पार्टी के लिए काम करता है। इस बीच चुनाव आयोग ने आज मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन कर दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि आज अंतिम मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता इस लिंक पर https://voters.eci.gov.in/ क्लिक कर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध
बता दें कि करीब सात करोड़ 30 लाख से अधिक मतदाताओं की फाइनल सूची जारी की गई। खास बात यह है कि इस बार वोटर लिस्ट में करीब 14 लाख से अधिक नए मतदाता भी शामिल हुए। वहीं इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने के साथ-साथ हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में भौतिक प्रति भी उपलब्ध करवा दी है। सभी राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध करवा दी गई।
22 लाख से अधित मृत मतदाता
निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत जून में की थी। इस कार्य से पहले 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। इसके पुनरीक्षण कार्य के बाद कुल 65 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 22 लाख से अधित मृत मतदाता, करीब 35 लाख विस्थापित मतदाता थे। वहीं करीब सात लाख लोग ऐसे मतदाता थे, जिनका नाम दो जगह दर्ज था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन्हें दावा आपत्ति के लिए 30 दिन का वक्त दिया था।
जानें किस जिले में कितने नाम कटे
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बाद जो वोटर लिस्ट प्रकाशित किए गए हैं, उनमें सभी जिलों के हजारों लोगों के नाम कट गए हैं। इनमें पटना 395500, भागलपुर 244612, पश्चिम चम्पारण 191376, पूर्वी चम्पारण 316793, शिवहर 28166, सीतामढ़ी 244962, मधुबनी 352545, सुपौल 128207, अररिया 158072, किशनगंज 145668, पूर्णिया से 273920, कटिहार 184254, मधेपुरा 98076, सहरसा 131596, दरभंगा से 203315, मुजफ्फरपुर 282845, गोपालगंज 310363, सीवान 221711, सारण 273223, वैशाली 225953, समस्तीपुर 283955, बेगूसराय 167756, खगड़िया 79551, बांका 117346, मुंगेर 74916, लखीसराय 48824, शेखपुरा 26256, नालंदा 138505, भोजपुर से 190832, बक्सर 87645, कैमूर (भभुआ) 73940, रोहतास 156148, अरवल 30180, जहानाबाद 53089, औरंगाबाद 159980, गया 245663, नवादा 126450 और जमुई से 91882 मतदाताओं का नाम सूची प्रारूप में नहीं है।