
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 15 अप्रैल को मिलेगा...
15 अप्रैल को मिलेगा बिहार को नया सीएम, नीतीश कुमार कल लेंगे राज्यसभा की शपथ

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं और वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार आज 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बता दें कि नीतीश कुमार दिल्ली आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बिहार को 15 अप्रैल तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
15 अप्रैल को मिलेगा बिहार को नया सीएम
जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। इसमें सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि 15 अप्रैल को नए नाम पर अधिकारिक मुहर लग जाएगी।
पटना वापसी और बैठक (11-13 अप्रैल)
शपथ लेने के बाद 11 अप्रैल को उनके पटना लौटने की संभावना है। इसके बाद 13 अप्रैल तक भाजपा और जेडीयू (JD-U) के बीच नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।




