Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार को मिलेगा नया सीएम! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच सीएम ने लगाई मुहर, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
5 March 2026 11:06 AM IST
बिहार को मिलेगा नया सीएम! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच सीएम ने लगाई मुहर, जानें क्या कहा
x

पटना। बिहार के सियासत में हलचल मचा हुआ है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच उन्होंने अपने पोस्ट से मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।

राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं

सीएम ने आगे कहा कि आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा

नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

Next Story