
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मशहूर यूट्यूबर एलविश...
मशहूर यूट्यूबर एलविश यादव के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने 24 राउंड गोलियां चलाईं, घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जानें मामला

गुरुग्राम। मशहूर यूट्यूबर एलविश यादव के घर बाइक सवार बदमाशों ने 24 राउंड गोली चलाई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उस समय एलविश यादव घर पर नहीं थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है।
सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार आए थे
गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार हमलवारों ने 24 राउंड फायर किए। जिस समय गोली चली, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी। मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे।
घर पर लगे CCTV में कैद हुए बदमाश
एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने कहा कि हमें पुलिस की कार्रवाई पर पूरा विश्वास है।
घर पर लगे CCTV में कैद हुए बदमाश
एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई है। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस किसी गैंग के हाथ होने से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा।आपको बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।