
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Bilaspur : फ्रिज में...
Bilaspur : फ्रिज में हुआ ब्लास्ट, 57 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल अचानक घर में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद 57 साल की महिला अंदर ही फंसी रही गई और वह जिंदा जल गई। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। हांलाकि, पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह के हादसे से इलेक्ट्रानिक उपकरणों की सुरक्षा के मामले में सवाल पैदा होते हैं।
मकान से आग की लपटें दिखाई दी
जब स्थानीय लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की लपटें उठ रही हैं, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई।
अचानक हुआ विस्फोट
आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि उन्होंने अचानक तेज धमाके की आवाज सुनी थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फट गया है, लेकिन बाद में पता कि घर में रखा फ्रिज फटने से आग लगी थी। जिसके वजह से पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।




