Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Body shaming का शिकार हुई बिपाशा बसु! बढ़ा हुआ वजन देखकर फैंस हुए शॉक्ड, देखें तस्वीरें

Shilpi Narayan
23 May 2025 5:30 PM IST
Body shaming का शिकार हुई बिपाशा बसु! बढ़ा हुआ वजन देखकर फैंस हुए शॉक्ड, देखें तस्वीरें
x



मुंबई। बिपाशा बसु की एक समय पर बॉलीवुड हॉट एक्ट्रेसेज में गिनती होती थी और बिपाशा अपने फिगर के लिए जानी जाती थी। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना रखी है। जब से वह मां बनी हैं, उनकी दुनिया अपनी बेटी देवी के आस-पास घूम रही है। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी हालिया तस्वीर को देख कर लोग शॉक्ड हैं।


बता दें कि प्रेग्नेंसी के बाद किसी भी महिला का वजन बढ़ना आम बात है। कई एक्ट्रेसेज हैं, जिनकी प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ा और उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। हाल ही में, बिपाशा बसु भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और वो भी अपने मोटापे के चलते।


बिपाशा बसु को मां बने हुए तीन साल हो गए हैं। लेकिन उन्होंने इसके बाद काफी वेट गेन कर लिया है। दरअसल, हाल ही में, एक्ट्रेस मुंबई में कैजुअल और बिना मेकअप लुक में स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस को देख लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।


बिपाशा बसु का ये लुक देखकर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कौन भरोसा करेगा इसने 2007 में रोनाल्डो को किस किया था। एक ने कहा कि मुझे तो कोकिलाबेन लगी देखकर। एक ने कहा कि क्या सिर्फ मैं ही हूं जो पहचान नहीं पा रहा है।

Next Story