
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बीजेपी ने चार राज्यसभा...
बीजेपी ने चार राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान! विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर...

नई दिल्ली। बीजेपी ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत चार नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के दिग्गज नेता विनोद तावड़े के नाम की चर्चा पहले से ही की जा रही थी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नाम पर भी बातचीत हो रही थी। अब बीजेपी ने इन दोनों के नाम परमुहर लगा दी है।
इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर
नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक पार्टी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वाडकुटे की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
16 मार्च को होगी वोटिंग
बता दें कि 10 राज्यों की 37 खाली राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। यहां संबंधित सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, ऐसे में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 16 मार्च को वोटिंग होनी है।




