Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा

Shilpi Narayan
17 March 2026 11:11 AM IST
BJP कोर ग्रुप की बैठक आज, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
x

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल और असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। वही उम्मीदवारों के चयन और रणनीति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने पहले ही बंगाल और केरल के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बंगाल के लिए 144 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

दिलीप घोष खड़गपुर सदर से मैदान में होंगे

विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ेंगे। दिलीप घोष खड़गपुर सदर से मैदान में होंगे। केरल के लिए 47 नामों को अंतिम रूप दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर नेमोम से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने यहां 7 महिलाओं और पूर्व पुलिस प्रमुख आर श्रीलेखा (वट्टियूरकावु से) जैसे नए चेहरों को मौका दिया है।

असम के लिए बीजेपी आज उम्मीदवारों की करेगी घोषणा

सीएम हिमंता बिस्व सरमा के अनुसार, भाजपा असम के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा 18 मार्च को कर सकती है। इन बैठकों में न केवल उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ, बल्कि चुनाव प्रचार की रणनीति, "परिवर्तन" के नारों और सांगठनिक मजबूती पर भी चर्चा की गई है।

Next Story