
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ऐतिहासिक जीत के बाद...
ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबी बीजेपी! अमित शाह ने बिहार की जनता का किया धन्यवाद

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक नतीजे आने के बाद बीजेपी जश्न में डूब गई है। बता दें कि अब अमित शाह ने बिहार की जनता का धन्यवाद किया है। साथ ही कहा है कि NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर लगाई है।
क्या बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा अपने एक्स हैंडल पर लिखा- बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।
NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है...
अमित शाह ने आगे कहा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन है। बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।




