Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को मिला नया बंगला, इस सरकारी आवास में जल्द होंगे शिफ्ट

Aryan
2 Feb 2026 6:00 PM IST
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को मिला नया बंगला, इस सरकारी आवास में जल्द होंगे शिफ्ट
x
नितिन नबीन ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है, जिसके बाद उन्हें यह वीवीआईपी आवास आवंटित किया गया है।


नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को नई दिल्ली के 1, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर टाइप-8 सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। बता दें कि यह बंगला पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मिला हुआ था।

पिछला आवंटन

इससे पहले उन्हें 9, सुनहरी बाग लेन स्थित बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे पसंद नहीं किया और वैकल्पिक आवास का अनुरोध किया था।

पूर्व निवासी

यह बंगला (1, मोतीलाल नेहरू मार्ग) पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन को आवंटित था।

श्रेणी और पात्रता

यह एक टाइप-8 का आवास है, जो वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है, बशर्ते वो केंद्रीय मंत्री या सांसद नहीं हों।

क्या है महत्व

यह क्षेत्र सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से दिल्ली के सबसे खास वीआईपी इलाकों में गिना जाता है।

गौरतलब है कि नितिन नबीन ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है, जिसके बाद उन्हें यह वीवीआईपी आवास आवंटित किया गया है।

Next Story