Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा टला, जानें क्या है वजह...

Aryan
29 March 2026 12:39 PM IST
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा टला, जानें क्या है वजह...
x
बिहार विधानसभा कार्य संचालन नियमावली के तहत अगर कोई सदस्य दूसरे हाउस के लिए निर्वाचित होता है तो उसे 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना होता है।

पटना। बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है, दरअसल आज यानी रविवार को नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अचानक उनके असम रवाना होने की सूचना से इस प्रक्रिया पर विराम लग गया। अब सभी की नजरें कल यानी 30 मार्च की तय समयसीमा पर टिकी हुई है, जो संवैधानिक रूप से उनके लिए खास है। बता दें कि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

असम के लिए हुए रवाना

जानकारी के अनुसार, आज नितिन नवीन का असम में कार्यक्रम है। पार्टी की ओर से उन्हें इस कार्यक्रम में भेजा गया है। नितिन नवीन पटना से आज यानी रविवार को असम के लिए रवाना हो गए हैं। इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि किसी कारणवश नितिन नवीन का इस्तीफा नहीं हो पाया, लेकिन जल्दी वह इस्तीफा दे देंगे।

14 दिन की होती है डेडलाइन

बिहार विधानसभा कार्य संचालन नियमावली के तहत अगर कोई सदस्य दूसरे हाउस के लिए निर्वाचित होता है तो उसे 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना होता है। 16 मार्च को नितिन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। ऐसे में 30 मार्च को 14 दिन की जो डेडलाइन है वह पूरी होगी।

Next Story