Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय और राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा हिरासत में

Shilpi Narayan
21 Feb 2026 11:51 AM IST
दिल्ली में भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय और राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा हिरासत में
x
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी इस लेवल पर गिर गए हैं कि अब उन्होंने PM मोदी के विरोध में देश के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कल इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा और उसकी युवा इकाई (BJYM) के कार्यकर्ता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय और राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच बीजेपी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी हिरासत में लिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

दरअसल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में मानसिंह रोड से कांग्रेस दफ्तर तक विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के घर के बाहर भी नारेबाजी की और उन्हें "देश का अपमान करने वाला" बताया। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है और कांग्रेस मुख्यालय के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी है।

राहुल गांधी माफी मांगो

दिल्ली BJP प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी इस लेवल पर गिर गए हैं कि अब उन्होंने PM मोदी के विरोध में देश के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया है। AI समिट कोई पॉलिटिकल लेवल का नहीं था, यह एक इंटरनेशनल इवेंट था। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता "राहुल गांधी माफी मांगो" के नारे लगा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस "एंटी-इंडिया" (भारत विरोधी) मानसिकता के साथ काम कर रही है।

देश विरोधी काम के लिए कभी माफ नहीं करेगी

मनोज तिवारी ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी को इस देश विरोधी काम के लिए कभी माफ नहीं करेगी। पूरी दुनिया भारत की AI पावर को सलाम कर रही है और AI समिट को बदनाम करने की कोशिश देशद्रोह के बराबर है।

Next Story