Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी! सीएम ममता से होगी सुवेंदु अधिकारी की भिड़ंत

Shilpi Narayan
16 March 2026 5:34 PM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी! सीएम ममता से होगी सुवेंदु अधिकारी की भिड़ंत
x




नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। जिसके बाद सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बीजेपी के लिए इस चुनाव में पश्चिम बंगाल काफी अहम है। इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किया है।


सुवेंदु अधिकारी को भबानीपुर से दिया टिकट

बता दें कि बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है। ममता बनर्जी भबानीपुर से विधायक हैं और इस सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं।




Next Story