
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- केरल विधानसभा चुनाव के...
केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। जिसके बाद सभी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच केरल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश के 4 राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसके बाद आज बीजेपी ने केरल में 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
इसी के साथ बीजेपी ने आज आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में केरल की मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।




