Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने चौथी लिस्ट की जारी, इन नामों पर लगी मुहर

Anjali Tyagi
31 March 2026 10:38 AM IST
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने चौथी लिस्ट की जारी, इन नामों पर लगी मुहर
x
दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम बदला भी गया है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी की इस लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। वहीं दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार का नाम बदला भी गया है। दरअसल इस बदलाव में दूसरी सूची में घोषित मयनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से अब दालिम रॉय भाजपा उम्मीदवार होंगे।

इन उम्मदीवारों को बीजेपी ने मैदान में उतारा

बता दें कि बीजेपी की सूची में सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को उचारा गया है।

Next Story