Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गोवा-नागालैंड समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किन्हें मिला मौका

Anjali Tyagi
19 March 2026 10:28 AM IST
गोवा-नागालैंड समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किन्हें मिला मौका
x
पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली। बीजजेपी पार्टी ने उपचुनाव के लिए पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। बता दें कि इस सूची में गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा की सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। अभी भी महाराष्ट्र और गुजरात के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।

किन प्रत्याशियों के मिला मौका

बता दें कि बीजेपी ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को होने हैं। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे, और कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा चुनावी मुकाबले में उतरेंगे।

चुनाव समिति की बैठक में लगी थी मुहर

जानकारी के मुताबिक इस फैसले पर बीजेपी की चुनाव समिति की हैठक में मुहर लगी थी। 18 मार्च 2026 को नई दिल्ली में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

Next Story