
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- देश के कोने-कोने से...
देश के कोने-कोने से ढूंढ़कर अवैध घुसपैठियों को भारत से बाहर निकालेगी भाजपा, असम में गरजे अमित शाह

बोरदुवा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम दौरे पर है। जहां उन्होंने नगांव जिले के बोरदुवा (बटाद्रवा) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपना 'वोट बैंक' मानने का आरोप लगाया, जिससे असम की संस्कृति, भूमि और पहचान को खतरा पैदा हुआ है।
क्या बोले अमित शाह
जानकारी के मुताबिक शाह ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक घुसपैठ की अनदेखी की क्योंकि वे घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते थे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भाजपा सरकार न केवल असम से, बल्कि पूरे देश के कोने-कोने से अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना की कि उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों के कब्जे से 1 लाख बीघा से अधिक भूमि को मुक्त कराया है।
227 करोड़ रुपये की परियोजना का किया उद्घाटन
बता दें कि शाह ने महान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली 'बटाद्रवा थान' के 227 करोड़ रुपये के पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शंकरदेव जैसे पवित्र स्थान पर घुसपैठियों का होना सही था?। उन्होंने भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई को याद करते हुए कहा कि यदि वे न होते, तो जवाहरलाल नेहरू के कारण असम और पूर्वोत्तर आज भारत का हिस्सा नहीं होते। शाह ने गुवाहाटी में 'इंटेलिजेंट सिटी सर्विलांस सिस्टम' (CCTV नेटवर्क) और 'ज्योति विष्णु सांस्कृतिक परिसर' (5,000 सीटों वाला ऑडिटोरियम) जैसे प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण किया।




