Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 10 अप्रैल को जारी करेगी घोषणा पत्र, जानें क्या है बीजेपी का बंगाल प्लान

Shilpi Narayan
8 April 2026 6:11 PM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 10 अप्रैल को जारी करेगी घोषणा पत्र, जानें क्या है बीजेपी का बंगाल प्लान
x

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी दम लगा रही है। साथ ही जनता से अलग-अलग वादे कर रही है। जहां सीएम ममता बनर्जी ने आज अपना पर्चा दाखिल किया है। बीजेपी भी इस बार बंगाल में जीत हासिल करने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी

बता दें कि भाजपा के घोषणा पत्र में लक्ष्मी भंडार योजना के लाभार्थियों के लिए ₹3,000 प्रति माह और बेरोजगार युवाओं के लिए 'युवा साथी' कार्यक्रम के तहत ₹3,000 की मासिक सहायता का वादा किए जाने की संभावना है। TMC के पिछले 15 वर्षों के शासन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करने की योजना बना रही है। दरअसल, अमित शाह ने चुनावी रैलियों में घुसपैठ को रोकने, भ्रष्टाचार मिटाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी है।

दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

वहीं बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होने वाली है। जिसमें 152 सीटें चुनाव होगा जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटें वोट पड़ेंगे। इस चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Next Story