Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नगर निकाय चुनावों में महायुति मत के कारण भाजपा की हुई जीत, सीएम फडणवीस ने वोटरों को दिया धन्यवाद!

Aryan
21 Dec 2025 6:25 PM IST
नगर निकाय चुनावों में महायुति मत के कारण भाजपा की हुई जीत, सीएम फडणवीस ने वोटरों को दिया धन्यवाद!
x
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने दावा किया कि उनकी पार्टी को निर्णायक जनादेश मिला है क्योंकि मतदाताओं ने विपक्ष के फर्जी नैरेटिव को खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में आज सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती जारी है। शाम तक सामने आए अधिकतर परिणामों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और महायुति गठबंधन ने राज्य भर में शानदार बढ़त हासिल कर ली है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा को राज्य में नंबर 1 पार्टी बनाने के लिए वोटरों को धन्यवाद दिया है।

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा गया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता पर कहा, ‘हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा, यह भाजपा टीम की जीत है।

महायुति मत के कारण भाजपा की हुई जीत

नगरपालिका चुनाव को लेकर नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। CM फडणवीस ने कहा- मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं,जैसा मैने पहले कहा था कि नगरपालिका और नगरपरिषद चुनाव में महायुति को 75 फीसदी सीटें मिलेगी उसी तरह का परिणाम जनता ने दिया है।

महायुति के लिए निर्णायक जनादेश का दावा किया

आज यानी रविवार को स्थानीय निकाय चुनावों में वोटों की गिनती के बीच महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने दावा किया कि उनकी पार्टी को निर्णायक जनादेश मिला है क्योंकि मतदाताओं ने विपक्ष के फर्जी नैरेटिव को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि महायुति ने 288 में से 250 से ज्यादा परिषदों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में जीत हासिल की है, जिसमें भाजपा उम्मीदवारों ने 236 परिषद प्रमुख पदों में से 134 और 3,000 से अधिक पार्षद सीटों पर जीत हासिल की है। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।

अगला लक्ष्य मुंबई होगा

चव्हाण ने कहा कि अब ध्यान मुंबई पर होगा, जहां 15 जनवरी को 28 अन्य नगर निगमों के साथ नागरिक चुनाव होंगे और वोटों की गिनती अगले दिन होगी। विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान हर तरह के आरोप लगाए, लेकिन लोगों ने उन्हें समझ लिया। उद्धव ठाकरे ने खुद कहा था कि उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है और इसीलिए उनकी पार्टी को खारिज कर दिया गया।

Next Story