Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खूनी मोहब्बत: वो सिर्फ मेरी है...एक गर्लफ्रेंड के दो आशिक, दोनों में हुआ विवाद, एक की गई जान, जानें पूरा मामला

Aryan
30 March 2026 6:30 PM IST
खूनी मोहब्बत: वो सिर्फ मेरी है...एक गर्लफ्रेंड के दो आशिक, दोनों में हुआ विवाद, एक की गई जान, जानें पूरा मामला
x
दोनों प्रेमी अपने-अपने साथियों के साथ कई बार आमने-सामने आए, जिसके बाद उनके बीच हिंसक झड़प हुई।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रेम प्रसंग में हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल दो युवक एक ही युवती से प्रेम करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू का इस्तेमाल भी हो गया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लड़का घायल है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य तीन की तलाश में जुटी है।

प्रेमिका के लिए किया खूनी खेल

यह मामला जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र का है। प्रेमिका के लिए हुए खूनी खेल में 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सीएसपी ने दी जानकारी

गढ़ा सीएसपी ने कहा कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया कि युवती के दो प्रेमी थे, पूर्व बॉयफ्रेंड कृष्ण मिश्रा और वर्तमान बॉयफ्रेंड यशराज पटेल। दोनों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था और कई बार आमना-सामना भी हो चुका था। घटना वाले दिन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दोनों पक्ष अपने-अपने साथियों के साथ आमने-सामने आ गए।

साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

दोनों प्रेमी अपने-अपने साथियों के साथ कई बार आमने-सामने आए, जिसके बाद उनके बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प के दौरान पूर्व बॉयफ्रेंड कृष्ण मिश्रा के साथी ऋषभ पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जो कि यशराज पटेल और उसके साथियों द्वारा की गई।

CCTV फुटेज की जांच गई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों, चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की। इसके बाद CCTV फुटेज की जांच की गई, जांच में सामने आया कि यशराज पटेल अपने पांच अन्य साथियों के साथ अलग-अलग दोपहिया वाहनों से मौके पर पहुंचा था और सभी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी यशराज पटेल निवासी वेदी नगर, अंशराज धुर्वे निवासी आनंद कुंजगड़ा और अमन कटारिया निवासी ख्वापुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।


Next Story