
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बांग्लादेश चुनाव में...
बांग्लादेश चुनाव में BNP का दबदबा! तारिक रहमान 78 सीट पर आगे, पहले हिन्दू उम्मीदवार ने की जीत दर्ज

नई दिल्ली। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान कराए गए। वहीं मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है जबकि अवामी लीग चुनाव से बाहर है। करीब नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। कई जगहों पर हिंसा और धमाके की खबरें भी सामने आई है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब डेढ़ साल बाद पहली बार आम चुनाव कराए गए हैं।
बीएनपी 78 सीट पर आगे
बता दें कि बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के तहत मतदान के बाद मतगणना जारी है। स्थानीय समाचार चैनलों के अनुसार, बीएनपी अब 78 सीट पर और जमात-ए-इस्लामी 20 सीटों पर आगे है। बांग्लादेश की संसद में कुल 300 सीटें हैं, जिनमें से बहुमत के लिए 151 सीटों की जरूरत है। हालांकि इस चुनाव में 299 सीटों पर मतदान हुए हैं, क्योंकि एक निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान रद्द किया गया था। वहीं शफीकुर्रहमान की जमात 38 सीटों पर और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।
पहले हिंदू उम्मीदवार ने जीत दर्ज
बता दें कि बांग्लादेश में पहले हिंदू उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है। ढाका से प्रत्याशी गोयेश्वर चंद्र रॉय ने 20 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। अब तक 200 में से 176 केंद्रो के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं।




