Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पंटून पुल से टकराई नाव, 25 से अधिक थे सवार, 10 श्रद्धालुओं की मौत

Aryan
10 April 2026 5:01 PM IST
पंटून पुल से टकराई नाव, 25 से अधिक थे सवार, 10 श्रद्धालुओं की मौत
x
केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में गिर गई।

वृंदावन। यूपी के वृंदावन में आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में गिर गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। इस घटना में 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबर मिली है। इस घटना को लेकर सीएम योगी ने संज्ञान में लिया।

सीएम ने संवेदना व्यक्त की

वृंदावन में नाव पलटने की इस घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। नाव में 25 से 30 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। नाव पीपा पुल से टकराने के बाद नदी में पलट गई, जिस कारण हादसा हुआ।

नाव में कुल 25 श्रद्धालु थे सवार

इस दुर्घटना में नाव लगभग 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लेकिन इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

बचाव कार्य जारी

सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आई। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सहयोग करने की अपील की है।


Next Story