Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अलकनंदा नदी में नाव के ऊपर नाव चढ़ी, देखें वीडियो, दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 5:42 PM IST
अलकनंदा नदी में नाव के ऊपर नाव चढ़ी, देखें वीडियो, दांतों तले दबा लेंगे उंगली
x

श्रीनगर, उत्तराखंड। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीनगर के पास स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी में दो मोटर बोटों के बीच भीषण टक्कर की घटना सामने आई है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ

बता दें कि यह मामला उत्तराखंड के श्रीनगर अलकनंदा नदी, धारी देवी मंदिर क्षेत्र की बताई जा रही है। नदी में संचालित दो तेज रफ्तार नावें अचानक आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक नाव दूसरी के ऊपर चढ़ गई। टक्कर के कारण एक नाव का चालक संतुलन खोकर नदी में गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई।

बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों और खबरों के अनुसार, उस समय नावों में यात्री सवार नहीं थे (केवल चालक थे), जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी होने से बच गई। वीडियो में नावों की रफ्तार काफी तेज दिख रही है। स्थानीय लोगों ने पहले भी मंदिर के पास नावों के असुरक्षित संचालन पर चिंता जताई थी। हादसे के बाद नदी किनारे मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Next Story