Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का रिलीज डेट आया सामने! जानें कब देख पाएंगे

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 2:20 PM IST
बॉबी देओल की फिल्म बंदर का रिलीज डेट आया सामने! जानें कब देख पाएंगे
x

मुंबई। बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'बंदर'/ 'मंकी इन अ केज'चर्चा में हैं। बीते साल सितंबर में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। हालांकि अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच भी पहुंचने वाली है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का रिलीज डेट रिवील किया है।

फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने किया प्रोड्यूस

फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते साल जुलाई में रिलीज किया किया गया था। तब इस फिल्म का सलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म एक शख्स की मुश्किल से भरी और इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जो समाज की चालबाजी और सिस्टम के गलत इस्तेमाल में फंस गया है।

फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी

बता दें कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी अभिनीत फिल्म 'बंदर' इस साल मई में सिनमाघरों में रिलीज होगी। एक नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी। साझा किए गए पोस्टर में बॉबी देओल इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

Next Story