
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रिहायशी बिल्डिंग पर...
रिहायशी बिल्डिंग पर गोलियां चलाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता कमाल खान हुए गिरफ्तार, जानें कमाल का कहना

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर का नाम एक रिहायशी बिल्डिंग पर गोलियां चलाने के मामले में सामने आया है। कमाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कमाल खान को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार गोलियां चलाई थी
दरअसल, हाल ही में कमाल आर खान ने ओशिवारा स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी 2026 को KRK ने मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग पर चार गोलियां चलाई थी। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।
उनका इरादा किसी को परेशान करने का नहीं था
वहीं कमाल आर खान ने पुलिस को बयान दिया और कबूल किया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहे थे और कुछ नहीं। एक्टर ने कहा कि फंक्शनैलिटी चेक करने के चक्कर में उन्होंने गोलियां चलाईं थी। उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनका इरादा किसी को परेशान करने या चोट पहुंचाने का नहीं था। एक्टर बस अपनी बंदूक साफ कर रहे थे।




