Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉलीवुड पर चढ़ा करवा चौथ का रंग! करीना कपूर से लेकर ये एक्ट्रेस नहीं रहती हैं भूखी, जानें व्रत नहीं रखने के पीछे क्या कहना है इनका

Shilpi Narayan
9 Oct 2025 6:03 PM IST
बॉलीवुड पर चढ़ा करवा चौथ का रंग! करीना कपूर से लेकर ये एक्ट्रेस नहीं रहती हैं भूखी, जानें व्रत नहीं रखने के पीछे क्या कहना है इनका
x

मुंबई। करवा चौथ हिंदू परंपरा में बहुत खास त्योहार माना जाता है। इन दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं दिनभर बिना खाए-पिए व्रत रखती हैं। शाम को चांद और पति को देखकर व्रत खोलती हैं। इस व्रत को आम महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री भी रखती हैं। लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो करवा चौथ का फास्ट नहीं रखती हैं। जानिए इनमें कौन सी अभिनेत्री का नाम है शामिल।


करीना कपूर खान

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने एक निजी समारोह में 16 अक्तूबर 2012 को शादी की थी। सैफ और करीना को शादी का फैसला करते समय उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। करीना कपूर अपने पति सैफ के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना का मानना है कि रिश्ते की मजबूती के लिए प्यार और सम्मान ज्यादा जरूरी है, न कि भूखे रहना।


सोनम कपूर

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। यह शादी कारज की रस्म के साथ हुई थी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन गुरु ग्रंथ साहिब के चारों ओर फेरे लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। हालांकि, वे इस त्योहार में परिवार और दोस्तों के साथ शामिल जरूर होती हैं।


दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में दो अलग-अलग दिनों में, कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं। रणवीर सिंह से शादी के बाद उन्होंने इस परंपरा को नहीं अपनाया। दीपिका का मानना है कि सच्चे रिश्ते प्यार, भरोसे और समझदारी पर टिकते हैं, न कि व्रत रखने पर।


ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना भी इस व्रत को नहीं रखतीं। उनका मानना है कि पति की लंबी उम्र के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है। वे अपनी सोच और जीवनशैली के हिसाब से जीना पसंद करती हैं।


रत्ना पाठक शाह

रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह ने 1982 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह भी इस व्रत को नहीं रखतीं। उनका कहना है कि रिश्ते की मजबूती के लिए विश्वास और देखभाल ही काफी है।


हेमा मालिनी

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं। वे मानती हैं कि पति की लंबी उम्र के लिए दुआ और सकारात्मक सोच ज्यादा महत्वपूर्ण है। वे अपने तरीके से रिश्तों को निभाना पसंद करती हैं।

Next Story