Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉलीवुड पर छाया धुरंधर 2 का क्रेज! अमीषा पटेल ने बॉलीवुड को जागने की दी यह सलाह, जानें क्यों

Shilpi Narayan
25 March 2026 7:30 PM IST
बॉलीवुड पर छाया धुरंधर 2 का क्रेज! अमीषा पटेल ने बॉलीवुड को जागने की दी यह सलाह, जानें क्यों
x



मुंबई। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच सिनेमा के कई एक्टर्स आदित्य के डायरेक्शन के मुरीद हो गए और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्ट और कंगना रनौत से लेकर कई सेलेब्स के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।


अब इसमें नया नाम एक्ट्रेस अमीषा पटेल का जुड़ गया है। धुरंधर की सफलता पर अभिनेत्री ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर टीम को बधाई दी।


अमीषा पटेल ने बॉलीवुड को जागने और अपनी गलतियों को सुधारने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि आई ओपनर इंडस्ट्री धुरंधर की तारीफ कर रही है, शानदार है और ये ब्रांड ये तारीफ डिजर्व भी करता है।


उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को ये एहसास करने की जरुरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, प्रोजेक्ट नहीं। एक्टर्स को कास्ट किया है, इंस्टाग्रामर्स को नहीं जो पार्टीज में ट्रेंड करते हैं। प्रोजेक्ट्स बनाना बंद करो और फिल्म बनाना शुरू करो।


फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। फिल्म ने भारत में अब तक 574 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब है। इसके अलावा धुरंधर 2 की कास्टिंग को लेकर भी सबसे अधिक चर्चा है। फिल्म की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा ने की है और शानदार स्टार सेलेक्शन के लिए उन्हें भी खूब तारीफ मिल रही है।


रणवीर सिंह के साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा,इसमें दानिश पंडोर, राकेश बेदी, मुस्तफा अहमद, गौरव गेरा, मानव गोहिल, नवीन कौशिक, उदयबीर संधू और दानिश इकबाल जैसे कई सपोर्टिंग एक्टर्स भी शामिल हैं।

Next Story