
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की अनीता आडवाणी की याचिका, अभिनेत्री ने की थी यह मांग...

मुंबई। हिंदी सिनेमा के कलाकार स्व. राजेश खन्ना ने साल 2012 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके निधन के कई सालों बाद उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, अभिनेत्री अनीता आडवाणी ने काका के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर शादी की मान्यता दिए जाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जानकारी के मुताबिक, अनीता आडवाणी ने याचिका दायर की थी, मगर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी यह याचिका खारिज कर दी है।
हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री अनीता आडवाणी की वह अपील खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी का दर्जा देने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने डिंडोशी कोर्ट के पुराने फैसले को बरकरार रखा है।
पूरा मामला
दरअसल अभिनेता राजेश खन्ना के निधन के बाद अनीता आडवाणी और राजेश के परिवार के बीच चल रही लंबे समय से कानूनी लड़ाई का हिस्सा है। जस्टिस शर्मिला देशमुख ने अनीता आडवाणी की अपील खारिज कर दी। अनीता आडवाणी ने साल 2017 में डिंडोशी सिविल कोर्ट द्वारा उनकी सिविल सूट खारिज किए जाने के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। लेकिन, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।




