
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'बॉर्डर 2' 6ठे दिन भी...
'बॉर्डर 2' 6ठे दिन भी मचाएगी कहर! 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानों कुल कलेक्शन

मुंबई। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन (28 जनवरी) भी जलवा कायम है। फिल्म ने घरेलू स्तर पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने बुधवार (छठे दिन) दोपहर 1 बजे तक भारत में लगभग ₹1.45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके 2.15 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है जिससे इसने छठे दिन की एडवांस बुकिंग से ही 4.65 करोड़ कमा लिए हैं। इसे देखते हुए इसके कलेक्शन में रात तक काफी उछाल आने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक फिल्म पहले बुधवार को 15-17 करोड़ कमा सकती है।
कुल भारतीय कलेक्शन
इस लेटेस्ट आंकड़े के साथ फिल्म का अब तक का कुल नेट इंडिया कलेक्शन ₹201.45 करोड़ के पार पहुँच गया है। फिल्म ने अपने रिलीज के महज 5 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। मेकर्स (T-Series) के अनुसार, 5वें दिन तक फिल्म का कुल NBOC ₹216.79 करोड़ हो चुका था।
छठे दिन मचा सकती है भौकाल
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और एडवांस बुकिंग के अनुसार, बुधवार को फिल्म ₹15 से ₹17 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को ₹23.31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिससे इसने ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
दिन-वार कलेक्शन (नेट)
शुक्रवार (Day 1): ₹32.10 करोड़
शनिवार (Day 2): ₹40.59 करोड़
रविवार (Day 3): ₹57.20 करोड़
सोमवार (Day 4 - गणतंत्र दिवस): ₹63.59 करोड़ (सबसे अधिक)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: वैश्विक स्तर पर फिल्म ₹270 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।




