
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'बॉर्डर 2' ने किया...
'बॉर्डर 2' ने किया ऐतिहासिक प्रदर्शन! फिल्म ने पुष्पा 2 को भी पछाड़ा, बनाया मंडे कलेक्शन का रिकॉर्ड

मुंबई। सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहले सोमवार (रिपब्लिक डे) को ₹59 करोड़ की धुआंधार कमाई की है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने 'पुष्पा 2: द रूल' के मंडे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
मंडे रिकॉर्ड
'बॉर्डर 2' ने ₹59 करोड़ कमाकर हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा मंडे कलेक्शन करने वाली फिल्मों की सूची में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन ₹180 करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर फिल्म ₹239 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
रिपब्लिक डे रिकॉर्ड
यह फिल्म 'पठान' (₹70.5 करोड़) के बाद गणतंत्र दिवस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'बॉर्डर 2' के इस असाधारण प्रदर्शन का मुख्य कारण रिपब्लिक डे की छुट्टी और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त देशभक्ति का क्रेज है।




