Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- BREAKING NEWS: ट्रंप...
मुख्य समाचार
BREAKING NEWS: ट्रंप ने कहा- हम ईरान को तबाह कर देंगे! अमेरिका ने बड़ा ऑपरेशन कर दिया है शुरू
Shilpi Narayan
28 Feb 2026 1:26 PM IST

x
ईरान कर रहा था परमाणु बम बनाने की तैयारी, ट्रंप ने कहा- ईरान सरेंडर करें नही तो मौत के लिए रहे तैयार
नई दिल्ली। ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब हम ईरान के एटम सेंटर और मिसाइल ठिकानों को ध्वस्त कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अमेरिका पर हमले की तैयारी कर रहा था।
कई मिसाइलें दागी
ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था। ईरान का इरादा अमेरिका पर हमले का था। हम ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। इससे पहले कि ईरान अमेरिका को निशाना बनाने की नापाक मंशा रखे, हम उसे तबाह कर देंगे।
ईरान की नेवी का करेंगे खात्मा
ट्रंप ने कहा कि हम ईरान के समुद्री शक्ति को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि ईरान की नेवी को खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने जो बड़ा ऑपरेशन को शुरू किया है वह अब रुकेगा नहीं ।
Next Story




