
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मोहब्बत की कीमत जीजा...
मोहब्बत की कीमत जीजा ने चुकाई: साले का प्रेम बहनोई को पड़ा मंहगा, लड़की वालों ने इस तरह से ले ली जान ...

एटा। यूपी के एटा स्थित मानपुर के कांशीराम कॉलोनी से अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल आज यानी रविवार को प्रेम विवाह की पंचायत से पहले महिला के परिजन ने युवक के घर वालों पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक के बहनोई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और भाई को जख्मी किया गया। मृतक के परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगाकर नाराजगी जाहिर की।
लड़की के पिता को नामंजूर थी बेटी की शादी
कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला अर्जुन ने हाल ही में गौरी से प्रेम विवाह किया। लेकिन यह शादी गौरी के पिता को नागवार गुजरी। कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। अर्जुन ने बताया कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। हमारे घर वालों को गालियां देते थे। इसको लेकर रविवार को एआरटीओ कार्यालय के पास दरगाह पर पंचायत होनी थी। सभी लोग उस पंचायत में शामिल हुए थे। इस दौरान रामू के घर पर मौजूद लोग गालियां देने लगे और पत्थरबाजी करने लगे। वहीं, कॉलोनी में ही रहने वाले बहनोई साहिबा (35) उन्हें समझाने गए।
भाई सुरजीत और बहनोई साहिबा को अस्पताल ले जाया गया
इसी दौरान ससुराल वालों ने बहनोई साहिबा पर चाकू व लोहे की सरिया से हमला कर दिया। बहनोई के चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई सुरजीत उन्हें बचाने पहुंचा तो उस पर भी चाकुओं से हमला किया गया। भाई सुरजीत और बहनोई साहिबा को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉ. ने साहिबा को मृत घोषित कर दिया जबकि सुरजीत का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जैथरा निवासी रामू कांशीराम कॉलोनी में ही रह रहा है। उसकी बेटी ने अर्जुन से प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर अर्जुन व उसके परिवार में विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




