Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

20 हजार रुपये से अधिक नहीं...चंदे को लेकर बसपा ने दिया यह बयान! जानें एडीआर रिपोर्ट क्या कहती है

Aryan
27 March 2026 1:16 PM IST
20 हजार रुपये से अधिक नहीं...चंदे को लेकर बसपा ने दिया यह बयान! जानें एडीआर रिपोर्ट क्या कहती है
x
बीजेपी के चंदे में पिछले वित्त वर्ष के 2,243.94 करोड़ रुपये से 171 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

लखनऊ। राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले चंदे में 2024-25 में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा का हिस्सादारी सबसे अधिक रही। भाजपा को अन्य राष्ट्रीय दलों द्वारा प्राप्त कुल चंदे से दस गुना से भी अधिक चंदा मिला। इसी कड़ी में बसपा ने कहा कि उसे 20,000 रुपये से अधिक का कोई चंदा प्राप्त नहीं हुआ है। दरअसल बीएसपी पिछले 19 सालों सो यही दिखाती आ रही है, कि उसे कम चंदा मिला है। इस बार भी पार्टी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी यह दर्शाया है की पार्टी को रुपये 20,000 से दान में प्राप्त हुए हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट से हुआ है।

बसपा के कुल दानदाता 11,343 रहे

जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित 20,000 रुपये से अधिक के कुल दान 11,343 दानदाताओं से मिले जो 6,648.56 करोड़ रुपये रहे। इनमें से बीजेपी को 5,522 चंदे से 6,074.01 करोड़ रुपये, जबकि कांग्रेस को 2,501 चंदे से 517.39 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

कांग्रेस के चंदे में भी 84 प्रतिशत का इजाफा

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी द्वारा घोषित चंदा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी के उसी अवधि के संयुक्त चंदे से दस गुना से अधिक था। कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 84 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2023-24 के 281.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 517.39 करोड़ रुपये हो गया।

बीजेपी के चंदे में हुई जबरदस्त वृद्धि

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले कुल चंदे में 2023-24 की तुलना में 2024-25 में 4,104.28 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। वहीं, बीजेपी के चंदे में पिछले वित्त वर्ष के 2,243.94 करोड़ रुपये से 171 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

गौरतलब है कि अन्य दलों में आप को 27.04 करोड़ रुपये मिले, जो 244 प्रतिशत की वृद्धि है जबकि एनपीईपी को 1.94 करोड़ रुपये मिले, जो 1,313 प्रतिशत की वृद्धि है।


Next Story