Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Bullet Train: मिडिल क्लास के लिए होगा रीजनेबल किराया! महज 2 घंटे में पूरी होगी मुंबई-अहमदाबाद के बीच दूरी, जानें कब चलेगी

Anjali Tyagi
20 Sept 2025 1:37 PM IST
Bullet Train: मिडिल क्लास के लिए होगा रीजनेबल किराया! महज 2 घंटे में पूरी होगी मुंबई-अहमदाबाद के बीच दूरी, जानें कब चलेगी
x
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए दोनों शहरों के बीच नदी में 25 पुल बनाए गए हैं। इसमें से 21 गुजरात में और 4 महाराष्ट्र में हैं।

मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिली है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। बता दें कि कंट्रोल ब्लास्टिंग तकनीक के जरिए अंतिम हिस्से का ब्रेकथ्रू किया गया और उसे जोड़ दिया गया। जिसके बाद यह जल्द ही शुरू भी हो जाएगा। इस बात की जानकारी खुद भारत के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2027 तक देश में बुलेट ट्रेन का शुभारंभ हो जाएगा।

NATM Method से बना टनल

यह टनल NATM (New Austrian Tunneling Method) से बनाई गई है। यह लगभग 21 किलोमीटर लंबे समुद्र के नीचे बनने वाले बोगदे का हिस्सा है, जिसमें से 7 किलोमीटर का मार्ग ठाणे खाड़ी के नीचे होगा।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए दोनों शहरों के बीच नदी में 25 पुल बनाए गए हैं। इसमें से 21 गुजरात में और 4 महाराष्ट्र में हैं। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के स्टेशन को भी अलग तरीके से तैयार किया जा रहा है। इन स्टेशनों का डिजाइन बेहद आधुनिक है और इनमें वहां की स्थानीय संस्कृति को भी दर्शाया जाएगा।

आधुनिक मॉडल पर आधारित होगा ट्रेन का संचालन

जानकारी के मुताबिक इस बुलेट ट्रेन का संचालन पूरी तरह आधुनिक मॉडल पर आधारित होगा। पिक आवर में हर आधे घंटे में ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें यात्रियों को पहले से आरक्षण की बाध्यता नहीं होगी। टिकट लेकर सीधे ट्रेन पकड़ सकते हैं। यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए होगी और इसका किराया रीजनेबल रखा जाएगा। वर्तमान में गूगल मैप पर मुंबई से अहमदाबाद की दूरी तय करने में लगभग 9 घंटे लगते हैं। बुलेट ट्रेन के बाद यह सफर सिर्फ 2 घंटे का रह जाएगा।

2027 में शुरू होने की संभावना

इस बुलेट ट्रेन की 2027 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं ठाणे तक 2028 तक विस्तार तो मुंबई तक पूरी लाइन 2029 तक चालू होने की संभावना है।

Next Story