
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बुम-बुम...
बुम-बुम बुमराह...जसप्रीत बुमराह ने पत्नी को किया एनिवर्सरी विश तो संजना ने ऐसे लिए मजे! हंसते-हंसते लोटपोट हुए फैंस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने धमाकेदार गेंदबाजी की वजह से फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि अब बुमराह किसी और वजह से चर्चा में गए हैं। वहीं स्टार तेज गेंदबाज और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने हाल ही में अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर बुमराह ने संजना के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, लेकिन उनका छोटा सा कैप्शन ही चर्चा का विषय बन गया।
किडनी टचिंग कैप्शन यार
बता दें कि बुमराह ने अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे - “Happy Anniversary। ” उनका यह साधारण सा कैप्शन देखकर संजना ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। दरअसल, संजना गणेशन अपने हाजिरजवाब अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बुमराह के पोस्ट पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि किडनी टचिंग कैप्शन यार। हालांकि अब संजना के मजेदार जवाब पर फैंस बुमहार के मजे ले रहे हैं।
संजना ने शेयर किया भावुक मैसेज
दरअसल, आमतौर पर लोग “हार्ट टचिंग” शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन संजना ने जानबूझकर “किडनी टचिंग” लिखकर अपने पति को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल कर दिया। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी इस मजेदार बातचीत का खूब आनंद लिया। जहां एक तरफ संजना ने बुमराह के छोटे कैप्शन पर मजाक किया। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दुनिया कितनी भी शोरगुल वाली क्यों न हो जाए, लेकिन उनके लिए सबसे सुकून वाली जगह वही है जहां वह और बुमराह एक-दूसरे के साथ हों। फैंस ने इस पोस्ट पर भी जमकर प्यार लुटाया और दोनों की जोड़ी की तारीफ की।
2021 में हुई थी शादी
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने 15 मार्च 2021 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 2023 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अंगद है। इसके बाद से यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार की झलकियां साझा करती रहती है।
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी बुमराह का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम दर्ज किए जबकि फाइनल मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में बुमराह न्यूजीलैंड बल्लेबाजों के पसीने छड़े दिए थे। इस अहम मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।




