Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा... दुनिया को मुसीबत में डाल पीछे हटे ट्रंप, फ्रांस पर भी भड़के!

Aryan
31 March 2026 5:53 PM IST
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा... दुनिया को मुसीबत में डाल पीछे हटे ट्रंप, फ्रांस पर भी भड़के!
x
ट्रंप ने कहा कि मुश्किल काम खत्म हो गया है। अब जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो।

नई दिल्ली। पश्चिमी देशों में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर पश्चिमी देशों पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य की वजह से जेट ईंधन नहीं ले पा रहे हैं, जिन्होंने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने से मना कर दिया था, उनके लिए उनके पास दो सुझाव हैं।

ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

ब्रिटेन जैसे जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य की वजह से जेट ईंधन नहीं पा रहे हैं, जिन्होंने ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने से इनकार किया, उनके लिए मेरा सुझाव है:

पहला सुझाव- अमेरिका से तेल खरीदो, हमारे पास बहुत है।

दूसरा सुझाव-- हिम्मत जुटाओ, जलडमरूमध्य पर जाओ और उसे अपने कब्जे में ले लो। अब तुम्हें खुद अपने लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका अब तुम्हारी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे तुम हमारे लिए नहीं आए। ईरान लगभग तबाह हो चुका है। मुश्किल काम खत्म हो गया है। जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो।

फ्रांस पर लगाया आरोप

उन्होंने आगे लिखा कि फ्रांस ने इस्राइल जा रहे सैन्य सामान से भरे विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने नहीं दिया। फ्रांस ने 'ईरान के कसाई' के मामले में बहुत ही खराब सहयोग किया, जिसे सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है। अमेरिका इसे याद रखेगा।

ईरान के साथ बातचीत का किया था जिक्र

गौरतलब है इससे पहले कल यानी सोमवार ट्रंप ने कहा था कि उनका देश ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है।


Next Story