Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

स्कूल के पास बहाने से बुलाया फिर मिलाया कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ, तीन युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला

Aryan
16 March 2026 4:10 PM IST
स्कूल के पास बहाने से बुलाया फिर मिलाया कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ, तीन युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, जानें पूरा मामला
x
परिजनों ने कहा पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। फिर उसे बेहोशी की हालत घर के बाहर छोड़ गया

देहरादून। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप होने की खबर आई है। इस मामले में पीड़िता की मां पुलिस से शिकायत की है। मां के बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य किशोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, आजाद कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी थी। शिकायत के मुताबिक, 19 साल का सोनू और उसके दो साथियों ने मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को कथित रूप से फुसलाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

आरोपियों ने स्कूल के पास बुलाया

दरअसल पीड़िता घर से कपड़े देने के लिए निकली थी। इसी बीच एक परिचित युवक ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास के पास एक स्कूल के पास बुलाया था। आरोप के मुताबिक, वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे पास के जंगल की ओर लेकर चला गया।

बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा में छोड़ा

शिकायत में यह जानकारी दी गई है कि पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। परिजनों ने कहा घटना के अगले दिन सुबह उसे बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा से घर के बाहर छोड़ा गया। बच्ची ने होश आने पर परिवार को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने फौरन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रैफी उर्फ सोनू को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 70(2) और 123 के साथ ही पोक्सो अधिनियम की धारा 5 एवं 6 लगाई गई है। पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।


Next Story