Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

डायन बताकर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, सिर मुंडवाया, ब्लेड से शरीर पर वार कर निकाला खून...फिर किया तांत्रिक अनुष्ठान, जानें पूरा मामला

Aryan
21 July 2025 2:13 PM IST
डायन बताकर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, सिर मुंडवाया, ब्लेड से शरीर पर वार कर निकाला खून...फिर किया तांत्रिक अनुष्ठान, जानें पूरा मामला
x
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के जरहिया गांव में एक विधवा महिला को डायन बताकर उसके साथ दरिंदे के समान व्यवहार किया गया। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर पहले उसे निर्वस्त्र किया फिर उसकी पिटाई की, इतना ही नहीं उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून निकाला फिर तांत्रिक अनुष्ठान में बिठाया।

पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया

पीड़िता रविवार की रात बरही थाना पहुंची, उसने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए अपना दर्द बयां किया। महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव के सात लोग उसके घर पहुंचे और उसे डायन कहते हुए घसीटकर बाहर निकाल दिया, उसके बाद कपड़े उतार दिए। फिर उसकी पिटाई की और शरीर को ब्लेड से जख्मी करके खून निकाला गया। लोगों ने खून का इस्तेमाल तांत्रिक अनुष्ठान में किया। इसके बाद उसको जबरदस्ती बिहार के गया जिला में ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया।

डायन-बिसाही के नाम पर 30 हजार रुपये की वसूली

आपको बता दें आरोपियों ने गया जिले के प्रेतशिला में ले जाकर पीड़िता का सिर मुंडवया, और वहां भी मारपीट की गई। आरोपियों ने कहा कि हम तुम्हें डायन-बिसाही से मुक्ति दिला रहें हैं। इसके नाम पर आरोपियों ने महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये का वसूलीकरण किया।

पुलिस ने कहा आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात में करीब 10 बजे आरोपी महिला को बरही के बाजार में छोड़कर भाग गए। किसी तरह से वो अपने घर लौटी। फिर रविवार रात महिला ने हिम्मत करके बरही थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वो बहुत डरी हुई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। ऐसी अमानवीय घटना को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story