
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मुर्शिदाबाद में प्रचार...
मुर्शिदाबाद में प्रचार में हंगामा! अधीर रंजन चौधरी का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी प्रचार के दौरान भारी तनाव देखा गया, जहां कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं पर खुद पर और अपने समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। इस घटना ने पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल में तनाव को और बढ़ा दिया है।
अधीर रंजन चौधरी ने लगाए टीएमसी पर गंभीर आरोप
उन्होंने दावा किया कि भारी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता हमें रोकने की कोशिश कर रहे थे।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शनिवार सुबह कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी अपने समर्थकों के साथ बहरामपुर के वार्ड नंबर 19 में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी समय, TMC पार्षद भीष्मदेव कर्माकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और अधीर रंजन चौधरी को चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की। इससे कांग्रेस और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
बहरामपुर का होगा मुकाबला
जानकारी के मुताबिक बहरामपुर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी से नारु गोपाल मुखर्जी और भाजपा के सुब्रत मैत्रा मैदान में हैं।




