Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोच भी नहीं सकते कि इतनी छोटी सी बात पर बेटा मां की जान ले लेगा...खबर पढ़कर गुस्से पर हो जाएगा गुस्सा

Aryan
13 March 2026 1:00 PM IST
सोच भी नहीं सकते कि इतनी छोटी सी बात पर बेटा मां की जान ले लेगा...खबर पढ़कर गुस्से पर हो जाएगा गुस्सा
x
वारदात के बाद आरोपी बेटे ने शव को साड़ी से ढंक दिया था। मानसिक रूप से बीमार भाई और बहन को इस घटना की जानकारी की नहीं थी।

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिस मां ने अपने बच्चे को 9 माह तक गर्भ में रखा दर्द सहा, जन्म देकर उसकी उंगली पड़कर उसे चलना सिखाया, अंत में उसी बेटे ने मां की जान ले ली। दरअसल मां को खाना परोसने में देर हो गई, तो बेटे को गुस्सा आ गया, इसके बाद कलयुगी बेटे ने मां पर पहले तसला फेंका और उसके बाद हंसिए से लगातार वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे बेटे की इतनी हिम्मत थी कि मां की हत्या करने के बाद वह रातभर मां के शव पास ही बैठा रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि जमुनिया बंदरिया गांव के निवासी श्याम सिंह मरावी अपनी 50 वर्षीय पत्नी जमुना बाई मरावी बेटे दीपक मरावी, बसोरी और बेटी प्रीति के साथ रहते थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी क्योंकि उनके बच्चे बसोरी और प्रीति मानसिक रूप से बीमार रहते थे। घटना के वक्त उस समय घर पर उनकी पत्नी और तीनों बच्चे ही मौजूद थे। दरअसल उस रात वो अपने मित्र इंदर सिंह के घर भोजन करने गए थे फिर वहीं सो गए थे।

खाने को लेकर हुई थी बहस

इसी दौरान रात के समय घर में दीपक और उसकी मां जमुना बाई के बीच देर से खाना परोसने को लेकर बहस हो गई। इतनी छोटी बात से भी दीपक का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया, उसने पहले घर मे रखा तसला और इसके बाद धारदार हथियार हंसिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान अत्यधिक खून बहने की वजह से मौके पर ही मां जमुना बाई की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटे ने शव को साड़ी से ढंक दिया था। मानसिक रूप से बीमार भाई और बहन को इस घटना की जानकारी की नहीं थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में आरोपी बेटे दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।


Next Story