
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सो भी नहीं पाते......
सो भी नहीं पाते... मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसी नरगिस फाखरी! एक्ट्रेस ने बयां किया खौफनाक दास्तां

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान की जंग के कारण मिडिल ईस्ट में काफी तनाव देखने को मिल रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद अब कई देशों में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। खासकर दुबई में भी तनाव काफी बढ़ गया है। जिसकी वजह से फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। वहीं भारत के आम लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारें भी फंसे हुए हैं। नरगिस फाखरी भी उनमें से एक हैं।
इतनी देर हो चुकी है और मैं जगी हुई हूं
बता दें कि रॉकस्टार की हीरोइन नरगिस इस वक्त दुबई में हैं। दुबई में बढ़ते तनाव के कारण उनकी रातों की नींद उड़ गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एंग्जाइटी हो रही है। नरगिस फाखरी ने कहा कि यहां पिछले 2 दिन बहुत उथल-पुथल भरे रहें। एक और पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि चाहे कुछ भी हो, यह चिंता और डर बना रहता है क्योंकि आपको नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। सो भी नहीं पाते, आपका दिमाग हाई अलर्ट पर रहता है। इतनी देर हो चुकी है और मैं जगी हुई हूं।
सोनल चौहान ने मदद की लगाई थी गुहार
वहीं नरगिस फाखरी के अलावा कई सेलिब्रिटीज भी दुबई में फंसे हुए हैं। जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में ही हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि फ्लाइट्स कैंसिल हो गए हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। एक और पोस्ट में सोनल चौहान ने बताया था कि ऑथोरिटीज सेफ्टी पर्पस के लिए काम कर रही हैं। वह अभी सेफ हैं। उन्होंने दुबई को सबसे सुरक्षित जगह भी बताई है। सोनल के अलावा कन्नप्पा एक्टर विष्णु मंचू भी अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दुबई के हालात बताए थे।




